बिचपुरी गुजरान में भालू लोगो में भय का माहौल
खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।