logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच पुलिस की सराहनीय पहल,अभियान चलाकर साइबर क्राइम के प्रति लोगों को कर रही जागरूक

पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल तथा नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में साप्ताहिक बाजार सुखनदिया जनपद बहराइच में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया,जिसमें उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें सचेत किया गया,कार्यक्रम के दौरान लगभग 200-250 स्थानीय नागरिकों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया आईडी की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई,उपस्थित जनसमूह को सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) अनिवार्य रूप से सक्रिय करना,मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों में मजबूत एवं जटिल पासवर्ड का उपयोग करना,अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक एवं एपीके (APK) फाइल्स को डाउनलोड या ओपन न करना,साइबर ठगी, फिशिंग,ओटीपी फ्रॉड,केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाले धोखाधड़ी से सतर्क रहना आज विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया,इसके अतिरिक्त सभी को अवगत कराया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित होती है तो तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं,जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा संबंधी‌ उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भली-भांति अवगत कराते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया,

11
455 views

Comment