महागामा प्रखंड में जाम नाला की हुई सफाई, लोगों को मिली राहत
महागामा प्रखंड में जाम नाला की हुई सफाई, लोगों को मिली राहत
महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा–चखमजा मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक हनवारा के सामने नाली जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया था, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर पूर्व में अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद माननीय ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव सिंह के नेतृत्व में हटिया रोड स्थित जाम नाले की सफाई कराई गई।
मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से नाले से जमा गंदगी और कीचड़ को हटाया गया, जिससे सड़क पर जमा पानी की निकासी शुरू हो गई। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।