खबर बैंगलोर से बिकलू शिव हत्याकांड मामले में भाजपा विधायक बायराथी बसवराज को सशर्त जमानत मिल गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के केआर पुरम स्थित भाजपा विधायक बसवराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
इसके बाद, 15 फरवरी 2026 को अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईडी पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तारी के बाद से विधायक न्यायिक हिरासत में थे। अब अदालत द्वारा सशर्त जमानत दिए जाने के बाद, कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किए जाने की उम्मीद है।