logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिरकुंडा में विकास कार्यों का निरीक्षण: अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने PCC रोड निर्माण कार्य का लिया जायजा!

चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में विकास कार्यों को लेकर चेयरमैन श्री डब्लू बाउरी जी एक बार फिर सक्रिय नजर आए। काली मंदिर से पंम्पु तालाब जाने वाले रास्ते पर बन रहे PCC रोड का उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री बाउरी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद JE (जूनियर इंजीनियर) और संवेदक को वहीं खड़ा कर सड़क निर्माण कार्य को सही तरीके और निर्धारित मानकों के अनुसार करवाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सड़क मजबूत व टिकाऊ बने ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि काली मंदिर से पंम्पु तालाब तक जाने वाला यह रास्ता क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। PCC रोड बनने से लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
वार्ड के कई नागरिकों ने बताया कि श्री डब्लू बाउरी हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहते हैं। उनके द्वारा लगातार विकास कार्यों की निगरानी करने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में भी चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे ही विकास कार्य जारी रहेंगे।

9
1010 views

Comment