logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिगही में किशोर पर चाकू से हमले की कोशिश, चार पर मुकदमा दर्ज


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही गांव में एक किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डिगही निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा आदित्य सहानी 5 मार्च की सुबह करीब 9 बजे किराना का सामान लेने डिगही चौराहे पर गया था। सामान लेकर घर लौटते समय रास्ते में गांव के रिजयान, समीर और प्रिंस चौरसिया ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि जब आदित्य ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान समीर ने जेब से चाकू निकालकर आदित्य पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर किशोर को बचाया।
पीड़िता के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर आदित्य को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गांव के विपुल चौरसिया पर भी आरोप है कि वह बाद में पीड़ित के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त युवक गांव में आए दिन मारपीट, छेड़छाड़ और गाली-गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आशा देवी की तहरीर के आधार पर रिजयान, समीर, प्रिंस चौरसिया और विपुल चौरसिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

3
25 views
1 shares

Comment