पवई पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना: पवई, जिला पन्ना (म.प्र.)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
माननीय न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल
थाना पवई क्षेत्र की एक पीड़िता द्वारा दिनांक 09.03.2026 को थाना पवई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक व्यक्ति ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे शादी करने का झांसा दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के कारण पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। काफी प्रयास एवं मशक्कत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पवई भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका:
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय गर्ग, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार एवं आरक्षक सुशील कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।