logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दबंग युवकों ने दो लोगों के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर गांव में दबंग युवकों द्वारा दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है।
जानकारी के अनुसार, तीन युवक मिलकर दो लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। इनमें से एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था, जबकि दो युवक पीड़ितों को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दबंग युवक झल्लर नाम के युवक को पीटते हुए उसे “प्रधान” कहकर संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वीडियो के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

32
2568 views

Comment