logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में तेल और गैस सप्लाई का असर भारत पर बुरी तरह दिखाई दे रहा है।

। सरकारी महारत्न कंपनी गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) ने गुरुवार सुबह 6 बजे से बेंगलुरु के येलाहांका (Yelahanka) गैस आधारित पावर प्लांट को प्राकृतिक गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीसीएल) की ओर से स्थापित 370 मेगावाट क्षमता वाला येलाहांका पावर प्लांट राज्य का एकमात्र गैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र है। अधिकारियों ने बताया कि गैस सप्लाई रुकने से इसके बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (Bescom) इस प्लांट से बिजली खरीदती है। अब इसके बंद होने से बेंगलुरु में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है और लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ सकता है।

12
441 views

Comment