logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़: मनपसार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने योजनाओं का किया निरिक्षण

चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA//केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मनपसार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू, तथा सत्ताधारी दल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान शामिल हुए। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी ली।
उज्ज्वला योजना के तहत 15 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन
शिविर में उज्ज्वला योजना अंतर्गत 15 पात्र परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 माताओं को सुपोषण किट दी गई। साथ ही 3 महिलाओं का गोदभराई संस्कार एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी संपन्न कराया गया।
पशुपालन, मछली पालन और स्वास्थ्य विभाग की सेवाएँ
शिविर में एक किसान अपनी बीमार बकरी को लेकर पहुंचा, जिसका उपचार पशुपालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा किया गया। मछली पालन विभाग ने दो हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान करने की स्वीकृति दी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए ओपीडी शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 300 से अधिक लोगों का पंजीयन हुआ।
कलेक्टर ने दिलाई नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलवाई।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी सरपंच एवं सचिव से ली, जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी घरों तक जलापूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।
कलेक्टर ने स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा व्यवस्था के संबंध में भी ग्रामीणों से फीडबैक लिया।
समाज कल्याण विभाग की पहल
समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई। एक दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही दिव्यांग विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया गया।
कलेक्टर ने गाड़ी रोककर सड़क निर्माण की गुणवत्ता का किया निरीक्षण
शिविर से लौटते समय कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि सरसीवा से सरायपाली तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

39
1556 views

Comment