logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली – अवैध रेत माफिया पर मेहरबान गढ़वा पुलिस, 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के बरगड़ा में अवैध रेत परिवहन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 17 वर्षीय मासूम किशोरी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत का परिवहन खुलेआम जारी है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत ढो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गढ़वा थाना क्षेत्र में रेत माफिया को पुलिस की कथित मेहरबानी प्राप्त है, जिसके कारण दिन-रात अवैध रेत से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। इसी लापरवाही और अवैध परिवहन के कारण यह दुखद हादसा हुआ।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए हैं, तो फिर जमीन पर रेत माफिया की “एक्सप्रेस सेवा” कैसे जारी है? क्या इस मामले में गढ़वा थाना प्रभारी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

https://www.facebook.com/share/p/1EWgkpvwhJ/

0
0 views

Comment