27 फट्टे अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बागवाला पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
एटा 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध शराब और शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 27 फट्टे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना बागवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त लज्जाराम पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भटमई थाना बागवाला जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 27 फट्टे अवैध देशी शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना बागवाला पर मुकदमा अपराध संख्या 49/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।