logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर टिहरी में बैठक, डीएम नितिका खंडेलवाल ने दिए कड़े निर्देश

स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और पार्किंग व्यवस्थाओं को 15 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश

टिहरी | 13 मार्च 2026। केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

15 दिन में पूरी करें सभी तैयारियां

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अगले 15 दिनों के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि

चारधाम यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस, स्वास्थ्य उपकरण और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाए।

सभी एम्बुलेंस का एआरटीओ से फिटनेस चेक कराया जाए।

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

सड़क और पेयजल व्यवस्थाओं पर जोर

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि

सड़कों से मलबा हटाया जाए

आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जाएं

टूटे पैराफिट की मरम्मत की जाए

आपात स्थिति के लिए जेसीबी और मशीनें तैनात रखी जाएं।

पेयजल विभाग को सभी हैंडपंपों की जांच, रंग-रोगन और पेयजल टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दुकानों और होटलों में रेट लिस्ट अनिवार्य

पूर्ति और खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि दुकानों, होटल और ढाबों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा कराई जाए और समय-समय पर खाद्य सामग्री की सैंपलिंग की जाए।

मुनिकीरेती और तपोवन में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश

बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल को निर्देश दिए गए कि नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही सीओ नरेंद्रनगर के साथ टैक्सी, राफ्टिंग और होटल एसोसिएशन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

इसके अलावा

क्षेत्र में मोबाइल और सुलभ शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था

निजी पानी के टैंकरों के संचालन और समय निर्धारण
जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस बल की पूरी तैयारी

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस बल की पूरी व्यवस्था की गई है, जो विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर अपने दायित्व निभाएगा।

1 अप्रैल से शुरू होंगे चेक पोस्ट

एआरटीओ को निर्देश दिए गए कि यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और वाहनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एआरटीओ ने बताया कि 1 अप्रैल से सभी चेक पोस्ट सक्रिय हो जाएंगे।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, डॉ. जितेन्द्र भण्डारी, एआरटीओ सतेन्द्र राज, डीएसओ मनोज डोभाल, खाद्य अभिहित अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार, विद्युत विभाग के अमित आनन्द, जल संस्थान के प्रशान्त भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment