logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास खंड बढ़नी: अकीदत और शांति के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज

विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मढ़नी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार को 'अलविदा की नमाज' पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
मढ़नी के साथ-साथ क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग, जमधरा, संसरी और अकरहरा आदि जगहों पर भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान हर तरफ इबादत और भाईचारे का माहौल नजर आया।
देश की तरक्की और खुशहाली के लिए उठीं दुआएं
नमाज के उपरांत मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉ सोनू , डॉ. अफज़ल हुसैन और डॉ. जावेद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और देश में अमन, चैन और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगी। नमाजियों ने खुतबा सुना और रमजान के इस विदाई के मौके पर भावुक होकर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया।
मौलाना रिजवान खान ने नमाज संपन्न कराते हुए बताया कि अलविदा जुमा रमजान के रुखसत होने का पैगाम है। यह दिन हमें एकता और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
सभी गांवों में नमाज का यह कार्यक्रम पूरी तरह सादगी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ,
जिसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

11
374 views

Comment