समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा संसारपुर खगड़िया मैदान : राकेश पासवान शास्त्री
All India Media Association News
खगड़िया, 13 मार्च।
खगड़िया शहर से सटे संसारपुर मैदान में आयोजित पूर्व प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान उस समय पूरा वातावरण उत्साह, सम्मान और जनउमंग से भर उठा, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा, उपस्थित एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा तथा परवत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, पप्पू सिंह निषाद, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, नूतन सिंह पटेल,दीपक सिन्हा, संदीप केडिया, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार सिंह, अनिल जयसवाल, नीतीश सिंह पटेल, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, प्रभाकर चौधरी मंटून, धर्मेंद्र महतो, विनय सिंह रोशन, रूपेश कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू, गणेश पटेल, डॉ. रवि कुमार, नासिर इकबाल, प्रभात शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, ईं० धर्मेंद्र यादव, मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, लक्ष्मी देवी, प्रोफेसर अरविन्द सिंह, अंकित सिंह चंदेल,कमल कुमार पटेल,फिरदोस आलम, का अंगद कुमार, अमित कुमार गौतम,किरणदेव करण,कमल किशोर पटेल,जयजयराम कुमार सहित दर्जनों एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड निरीक्षण हेतु शहर की ओर बढ़ते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। पूरा मैदान “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह और सम्मान से यह स्पष्ट दिखा कि समृद्धि यात्रा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और जनसहभागिता का उत्सव बन चुका है। जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और इसी विश्वास के साथ जनता का अपार समर्थन लगातार बढ़ रहा है।यही कारण है कि आज संसारपुर मैदान में आयोजित जनसभा आपार भीड़ के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ।