logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस की बुकिंग न होने के कारण एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइन लग रही है और उन्हें गैस प्राप्त नहीं हो पा रही है



भारत में गैस की कमी से लोग परेशान, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें

देश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एक ओर अधिकारियों और नेताओं द्वारा यह बयान दिया जा रहा है कि भारत में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।

कई शहरों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। टोल-फ्री नंबर लगातार व्यस्त या बंद मिल रहा है और ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो रही। एजेंसियों पर पहुंचे उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि सर्वर डाउन है।

इस स्थिति के कारण कई घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और लोग मजबूरी में लकड़ी या अन्य साधनों से खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने से उनकी कालाबाजारी होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं और बाजार में इंडक्शन चूल्हे आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब सरकार और अधिकारी यह कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर एजेंसियों पर इतनी भीड़ और लंबी लाइनों की स्थिति क्यों बन रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति और बुकिंग व्यवस्था को तुरंत सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सकें l

14
5586 views

Comment