logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस कर्मियों को लगवाई दौड़, पीआरवी-112 वाहनों व पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, रिक्रूट आरक्षियों से की बातचीत

एटा 13 मार्च 2026 जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन एटा में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसएसपी ने पुलिस कर्मियों और आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।

इस दौरान एसएसपी ने पीआरवी-112 के वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में लगे लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की गहन जांच की तथा दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही पीआरवी का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।

परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए मेंस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनकी मूलभूत सुविधाओं, रहने-खाने और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

7
925 views

Comment