पीलीभीत के बीसलपुर में 5 दिनों से सर्वर डाउन, गैस उपभोक्ता परेशान
पीलीभीत के बीसलपुर में 5 दिनों से सर्वर डाउन, गैस उपभोक्ता परेशान
वी आर द फ्यूचर संवाददाता
पीलीभीत। बीसलपुर गैस एजेंसी पर पिछले 5 दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जहां लोग घंटों खड़े होकर गैस सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। उपभोक्ता सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन सर्वर न आने से उनका काम नहीं बन पा रहा। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोग भारी असुविधा महसूस कर रहे हैं।प्रबंधक ने कहा कि समस्या को ठीक करने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है,