IMD Alert: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, कोटा-झालावाड़-जयपुर समेत 28 जिलों में IMD येलो अलर्ट जारी
Rain And Hailstorm In Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी के तीखे तेवर कुछ हद तक कम हो सकते हैं।
इन 28 जिलों में येलो अलर्ट
14 मार्च को अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में बारिश होने की संभावना भी जताई है।
साथ ही 15 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगनगर में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में बारिश होने की संभावना भी जताई है। साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
Aima media झालावाड़