टिहरी में LPG की कोई कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी गैस सिलेंडर बुकिंग: डीएम नितिका खंडेलवाल
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की—घबराने की जरूरत नहीं, कोटे के अनुसार मिल रही गैस आपूर्ति
टिहरी | 13 मार्च 2026। केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को हड़बड़ाहट या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद को निर्धारित कोटे के अनुसार नियमित रूप से गैस की आपूर्ति हो रही है।
25 दिन बाद होगी गैस बुकिंग
जिलाधिकारी ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद की जा सकेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से इस नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की।
ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध
डीएम ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर बुकिंग करने में समस्या आती है, तो वह संबंधित गैस एजेंसी में जाकर ऑफलाइन बुकिंग भी करा सकता है।
गांवों तक उपलब्ध कराया जाएगा सिलेंडर
उन्होंने कहा कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को उनके गांव या स्थानीय बाजार में, जहां पहले से गैस वितरण होता रहा है, संबंधित एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, इसलिए सभी उपभोक्ता संयम बनाए रखें और नई गाइडलाइन के अनुसार बुकिंग करें। इसके साथ एक बैठक कर उप जिलाधिकारी स्नेहिल कुंवर पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए