logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा के कलेक्ट्रेट एमजी रोड पर लगा भीषण जाम, मेट्रो निर्माण कार्य से लोग परेशानआज दिनांक 13 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आगरा के कलेक्ट्रेट एमजी रोड

आज दिनांक 13 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आगरा के कलेक्ट्रेट एमजी रोड पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली। काफी समय से चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिरा हुआ है, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
जाम के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों और ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कुछ जगहों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और लोग जाम खुलने का इंतजार करते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य कई महीनों से जारी है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को राहत मिल सके।

24
682 views

Comment