logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लूटकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी खराब, पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार लखीमपुर खीरी।

लूटकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी खराब, पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।
देहरादून निवासी जमील अहमद ने बताया कि उनकी टैक्सी कार लखीमपुर से बुक हुई थी। वह सवारियां लेने के लिए लखीमपुर पहुंचे थे। उनकी कार में जो सवारियां बैठीं, वही बदमाश निकले और उन्होंने उनकी टैक्सी कार लूट ली।
लूट के बाद बदमाश टैक्सी कार लेकर फरार हो गए। भागते समय चकई पुल के पास उनकी कार अचानक खराब हो गई, जिससे वह ज्यादा दूर नहीं जा सके। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान हलीम अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, सलमान अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर और साहिबे आलम निवासी रामापुर नई बस्ती थाना कोतवाली सदर लखीमपुर के रूप में हुई है।
मुठभेड़ में घायल हलीम अंसारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी

9
105 views

Comment