रजवल चौराहा पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, पतरेंगवा टीम ने दर्ज की शानदार जीत
महाराजगंज। रजवल चौराहा स्थित दुक्की क्रिकेट RCC क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के व्यवस्थापक विनय भारती, हीरामन गुप्ता, साहिल गुप्ता, रमेश, सूर्यदेव पांडेय, सुमंत पटेल (तेजई), नीरज रावत, सुदामा प्रसाद और मंजेश प्रजापति हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 801 रुपये निर्धारित की गई है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 6001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार इच्छा अनुसार देने की घोषणा की गई है।
प्रतियोगिता के पहले दिन पतरेंगवा और लालपुर टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पतरेंगवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालपुर टीम को महज 5 ओवर में 21 रन पर रोक दिया। इसके बाद पतरेंगवा टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
पतरेंगवा टीम की अगुवाई कर रहे कार्तिकेय पटेल ने जीत के बाद कहा कि टीम का लक्ष्य प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतना है। मैच के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में खुशी व उत्साह का माहौल देखने को मिला।