logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में विदिशा जिले का नवाचार, असफल भुगतान वाली बहनों को भेजे जा रहे पोस्टकार्ड
..
575 लाडली बहनों को डीबीटी सक्रिय नहीं होने या खाता बंद होने से राशि नहीं मिल पाई, बैंक में सुधार के लिए दी जा रही सूचना
..
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में विदिशा जिले में एक अभिनव पहल की गई है। फरवरी 2026 में जिले की 575 लाडली बहनों को विभिन्न कारणों से योजना की राशि उनके खातों में अंतरित नहीं हो पाई थी। अब इन बहनों को असफल भुगतान के कारणों की जानकारी देने के लिए परियोजना कार्यालय के माध्यम से पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं, ताकि वे संबंधित बैंक शाखा में जाकर समस्या का निराकरण कर सकें।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया है कि कई लाडली बहनों के बैंक खातों में डीबीटी (क्पतमबज ठमदमपिज ज्तंदेमित) सक्रिय नहीं होने, खाता बंद होने या अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान असफल हो गया था। ऐसे मामलों में महिलाओं को पहले दूरभाष के माध्यम से भी उनके भुगतान असफल होने के कारणों से अवगत कराया गया था।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में यह नवाचार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन लाडली बहनों का भुगतान किसी कारणवश नहीं हो पाया है, उन्हें समय पर जानकारी मिले और वे आवश्यक सुधार कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस नवाचार के माध्यम से विदिशा जिले में असफल भुगतान वाली लाडली बहनों की संख्या को शून्य किया जाए और सभी पात्र हितग्राहियों तक योजना की राशि सुगमता से पहुंच सके। प्रशासन द्वारा संबंधित महिलाओं से अपील की गई है कि पोस्टकार्ड प्राप्त होने पर वे शीघ्र ही संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने खाते की स्थिति सुधार कराएं, ताकि आगामी किश्त की राशि समय पर प्राप्त हो सके।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

0
65 views

Comment