मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।
मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।