क्यूबा ने अपनी विभिन्न जेल से 51 लोगों को रिहा करने की घोषणा की
हवाना: 13 मार्च (एपी) क्यूबा सरकार ने बृहस्पतिवार रात को एक अप्रत्याशित कदम के तहत देश की विभिन्न जेल से 51 लोगों को रिहा करने की घोषणा की।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगामी दिनों में की जाने वाली यह रिहाई सद्भावना और वेटिकन के साथ करीबी संबंधों से प्रेरित है।