मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल: 13 मार्च (भाषा) मणिपुर के थौबल जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगंगनबा) से जुड़े हैं।
उसने बताया कि उग्रवादियों को जिले के थौबल वांगमा ताबा क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से नौ एमएम बंदूक और 140 कारतूस बरामद किए गए।