संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने सड़क पर नमाज़, विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर दी चेतावनी।
संभल। संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने सड़क पर नमाज़, विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर चेतावनी दी है। कुलदीप कुमार ने कहा कि मस्जिदों के बाहर सड़क पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज़ पढ़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जाएगा। कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है और यहां हिंदुस्तान में कुछ लोगों को बेवजह खुजली मची हुई है। अगर किसी को किसी दूसरे देश से इतना ही लगाव है तो वह जहाज में बैठकर वहीं चला जाए और वहीं जाकर उनका समर्थन करें।
#KuldeepKumar #SambhalCO #IranIsraelWar #IranUSAWar #Namaz #India
आइमा मीडिया संवाददाता