अलीगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है।
अलीगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। नीरज जादौन एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।
1 थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी चौकी में तैनात दरोगा शमून अली और क्वार्सी क्षेत्र में तैनात दरोगा अमरेश त्यागी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
2 जानकारी के अनुसार मुकदमों में रुचि न लेने और गंभीर मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) का केस दर्ज न करने की लापरवाही सामने आई थी।
3 मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है।