सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें.............
➡ लखनऊ- आज ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद, 4.30 बजे समतामूलक चौराहे पर होगा कार्यक्रम, समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक अवलोकन, शाम 5 बजे झूलेलाल वाटिका में जनसभा करेंगे
➡ दिल्ली- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यूपी दौरा आज, आज लखनऊ जाएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, लखनऊ में संविधान सम्मेलन में होंगे शामिल राहुल, 3 बजे राहुल गांधी का लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम
➡ हापुड़- गढ़ टोल प्लाजा पर धरने का मामला, आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी पंकज, पंकज लोधी की बिगड़ी अचानक तबीयत, पंकज को पुलिस ने आत्मदाह करने से रोका, पुलिस ने बचाई पंकज लोधी की जान, गढ़ टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर धरना, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ टोल प्लाजा का मामला
➡ सिद्धार्थनगर- शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला, युवक पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सदर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव की घटना
➡ आगरा- आगरा में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कांस्टेबल के साथ रह रही थी, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल, वायरल वीडियो में कांस्टेबल पर लगाए आरोप, शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप, ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया, डीसीपी सिटी के आदेश पर कांस्टेबल सस्पेंड, आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम गिरफ्तार, थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला
➡ बुलंदशहर- दबंगों का घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो महिला, एक पुरुष गंभीर घायल, आपसी रंजिश को लेकर किया हमला, पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ बदायूं- HPCL अधिकारियों की हत्या का मामला, हत्या के बाद पुलिस विभाग सख्त, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार निलंबित, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार भी सस्पेंड, लापरवाही के आरोप में दोनों पर कार्रवाई, 4 फरवरी को मृतक ने दर्ज कराया था केस, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की भी शिकायत, आरोपी अजय पर पहले से गंभीर आरोप, नोएडा के गैंगस्टर गिरोह से जुड़ाव का जिक्र, शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई, उझानी सीओ देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर कार्रवाई, SSP के निर्देश पर दोनों पुलिसकर्मी निलंबित
➡ हाथरस- रिहायशी इलाके के दुमंजिला मकान में आग, ऊपरी मंजिल से उठीं तेज आग की लपटें, मकान में लोगों के फंसे होने की आशंका, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, राहत और बचाव कार्य जारी, आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी टीम, सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गली की घटना
➡ मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर पुलिस का बदमाशों पर एक्शन, पुलिस की दो दुष्कर्म आरोपी से मुठभेड़, छपार में दुष्कर्म का आरोपी सुक्रमपाल घायल, खतौली में रेपिस्ट पिंकू उर्फ़ टिंकू घायल, दोनों से एक-एक तमंचा, 4 कारतूस बरामद, बच्चे से किया था सुक्रमपाल ने दुष्कर्म, बच्ची से पिंकू उर्फ़ टिंकू ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया, छपार और खतौली थाने में हुई दोनों मुठभेड़
➡ कानपुर- जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत, चोरी के मामले में रंजीत को भेजा था जेल, मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा था, जेल जाने के दूसरे दिन ही कैदी की मौत, कैदी की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, जूही क्षेत्र की मिलेट्री कैंप चौकी के बाहर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
➡ अलीगढ़- मामूली बात को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में कई राउंड चली गोलियां, गोली लगने से तीन लोग घायल, SSP सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, CCTV, सर्विलांस से जांच में जुटी पुलिस, बन्ना देवी क्षेत्र के सराय हकीम की घटना
➡ हापुड़- विजय हत्याकांड का मामला, मामले में फरार बदमाशों पर इनाम घोषित, बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद पुलिस ने घोषित किया, हत्या के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपी
➡ हापुड़- दबंगों ने किसान पर जानलेवा हमला किया, हथियारों से लैस दबंग ने किसान को पीटा, हथियार की बट मारकर किया घायल, नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती, थाना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर का मामला
➡ बदायूं- HPCL के 2 अफसरों की दिनदहाड़े हत्या, मृतकों में DGM और मैनेजर शामिल, पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एक्शन, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड
➡ हापुड़- AC का कंप्रेशर फटने से हड़कंप, धमकाने के बाद घर में लगी आग, कपड़े, घर का सामान जलकर खाक, घर वालों ने भागकर बचाई अपनी जान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ सहारनपुर- फेसबुक फ्रेंडशिप के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, पिलखनतला निवासी मुदस्सिर अली बने शिकार, मुदस्सिर अली की फेसबुक पर हुई महिला से दोस्ती, फोरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का दिया झांसा, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 73.60 लाख, पैसा वापस न मिलने पर हुआ ठगी का एहसास, साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा, नोएडा की ZEXWEB CO. का नाम आया सामने, पीड़ित के खाते से 29.60 लाख कंपनी के खाते में गए, कंपनी का मालिक सेक्टर-78 नोएडा निवासी अंकित, अंकित अरोड़ा पर पहले से 7 मुकदमे दर्ज, NCRP पोर्टल पर कंपनी पर 23 शिकायतें दर्ज, आरोपी अंकित अरोड़ा इस समय जेल में बंद
➡ मेरठ- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शव देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना, आत्महत्या या हादसे की जांच कर रही पुलिस, मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान, लोहिया नगर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक का मामला