जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त है स्टाॅक - कलेक्टर
जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त है स्टॉक - कलेक्टर
कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों एवं व्यापारियों के साथ की बैठक
कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों, व्यवसायियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि जिले में घरेलू गैस सप्लाई निर्बाध चलती रहे और आमजनों को परेशानी नहीं आए। जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहे। विभागीय अधिकारी जिले में घरेलू गैस की मांग का आंकलन करें, जिससे गैस सप्लाई में परेशानी नहीं हो। खाद्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों से संपर्क बनाए रखें।
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को भी समझाइश दें कि अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें और घरेलू गैस का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें।
विपणन अधिकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
सभी नागरिकों से आग्रह है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल अधिकृत शासकीय स्रोतों से ही करें और अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं का प्रसार करने से बचें। साथ ही संयम बनाए रखें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का संग्रहण न करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में केवल प्रमाणित और सही जानकारी को ही साझा करें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India
#भिण्ड
#Bhind