logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, पेट्रोल बोतल में बेचने पर भी रोक..

प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और पेट्रोल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों से कहा कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल को बोतलों में बेचने की प्रथा पूरी तरह बंद की जाए।
बैठक के दौरान गैस एजेंसी मालिकों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। हालांकि गैस बुकिंग से जुड़ा मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी, आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर सत्यम सिंह व गौरव जायसवाल, भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पंकज सिंह, पूर्ति निरीक्षक सदर राजीव सिंह सहित कई पेट्रोल पंप मालिक, गैस एजेंसी संचालक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

2
477 views

Comment