logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 15,16,17 मार्च को

मुरैना जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 15,16,17 मार्च को

निचली बस्तियों में नेत्र परीक्षण शिविर के लिए लोगों को प्रेरित करें - श्री तोमर

13 मार्च को किसान सम्मेलन पुलिस परेड ग्राउंड में

प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल नेत्र शिविर एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15,16 व 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जायेंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को सर्किट हाउस पर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निचली बस्तियों में नेत्र परीक्षण शिविर के लिए लोगों को प्रेरित करें और अधिक से अधिक लोगों को नेत्र शिविर में लाभान्वित कराएं। इस दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, श्री अरूण तोमर, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, आयुक्त नगर निगम श्री सत्येन्द्र धाकरे, राज्य प्रबंधक ईफको भोपाल डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुरैना डॉ. बी.एस. जादौन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विशाल किसान सम्मेलन पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 13 मार्च को प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इसी दिन विशाल नेत्र शिविर का शुभारंभ भी होगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी सभी माध्यमों के प्रचार-प्रसार निचली बस्तियों तक पहुंचे, उन लोगों को प्रेरित करें, जिनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है, उनकी निःशुल्क जांच कराएं। अगर आंखों में मोतियाबिंद है तो उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जिसके लिए परीक्षण की तिथियों में आंखो की जांच कराएं और आवश्यक हो तो ऑपरेशन भी करवाएं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 14 मार्च को सिविल हॉस्पीटल अंबाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोरसा, आसमानी माता मंदिर ग्राम ओरेठी पोरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किर्रायच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमावली और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। रविवार, 15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जौंहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिमनी, सिविल हॉस्पीटल खड़ियाहार, सिविल हॉस्पीटल बानमौर और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। इसी प्रकार 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां और जिला चिकित्सालय मुरैना में प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक नेत्र परीक्षण किया जाएगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

23
631 views

Comment