29वें रोज़े को ईद का चांद नजर नहीं आया तो पांचवें जुमे को दोबारा से अलविदा की नमाज़ पढ़ी जाएगी
13 मार्च को रमज़ान का चौथ जुमा है। इसी दिन जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अगर गुरुवार 29वें रोज़े को ईद का चांद नजर नहीं आया तो पांचवें जुमे को दोबारा से अलविदा की नमाज़ पढ़ी जाएगी। अगर 29 का चांद हुआ तो 20 मार्च से जुमे के दिन ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसलिए चौथे जुमे को अलविदा की नमाज़ होगी।
- मुफ्ती सैय्यद फहद अली, नायब शहर इमाम ।
अक्सर ऐसा होता है कि 29 का चांद दिख जाता है। इस बार रमज़ान में पांच जुमे हैं, लेकिन अलविदा चौथे जुमे को अदा की जाएगी। अगर गुरुवार 29वें रोज़े को चांद नहीं दिखता है तो 30 वें रोजे को पांचवें जुमे पर दोबारा अलविदा की नमाज़ होगी। फिलहाल चौथे जुमे को ही अलविदा मनाई जाएगी।
- सैय्यद मुस्तेजाब हुसैन कदीरी, मुफ्ती ।
All india Media
News type Moradabad
Mohd Naseem