गया में घरेलू LPG गैस आपूर्ति पर प्रशासन की नजर, जिला हेल्पलाइन शुरु"
"उपभोक्ता सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकते हैं शिकायत"
गया में घरेलू LPG गैस आपूर्ति पर
गया, संवाददाता:
जिला पदाधिकारी गया के निर्देश पर घरेलू एलपीजी (Domestic LPG) गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या सुझाव देने के लिए उपभोक्ता दूरभाष संख्या 0631-2222253 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह हेल्पलाइन प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित रहेगी।
प्रशासन ने बताया कि यह जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 13 मार्च 2026 से लगातार कार्यरत रहेगा।
नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सभी सूचनाओं, शिकायतों और सुझावों को निर्धारित प्रपत्र में पंजी में दर्ज किया जा रहा है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर इस हेल्पलाइन का उपयोग करें।