अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिउड़ी स्टेशन का पुनर्विकास
आसनसोल-:भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी Amrit Bharat Station Scheme के तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल पूर्व रेलवे अंतर्गत आने वाले Siuri Railway Station का पुनर्विकास किया गया है।
पश्चिम बंगाल के Birbhum जिले के मुख्यालय Siuri में स्थित इस स्टेशन का पुनर्विकास करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन भवन के अग्रभाग को आकर्षक बनाया गया है। इसके साथ ही पार्किंग सुविधा को बेहतर किया गया है और यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए परिसंचरण क्षेत्र में भी सुधार किया गया है।
परियोजना के तहत प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्लेटफॉर्म सतह का उन्नयन, आधुनिक साइनेज, ट्रेन और कोच इंडिकेशन बोर्ड की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की स्थापना तथा स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया गया है।
स्टेशन परिसर में स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाने वाले भित्ति चित्र और पेंटिंग भी लगाई गई हैं, जिससे स्टेशन का स्वरूप और आकर्षक हो गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस पुनर्विकास से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, स्टेशन तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।