logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छात्रावास मे अध्ययनरत 13 वर्षीय छात्र सुनील की मौत शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 3 दिन से था छात्र बीमार छात्रावास मे चल रहा था इलाज

बस्तर सुकमा -- जिले के पोलम्पल्ली छात्रावास मे अध्ययनरत 13 वर्षीय छात्र सुनील की मौत से शिक्षा विभाग मे खलबली मच गई है ।
पोलम्पल्ली छात्रावास में अध्ययनरत छात्र की संदिग्ध मौत होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है ।

आज सुबह करीब 8 बजे सुनील को छत्रावस् अधिक्षक दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,
डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र पिछले 3 ,4 दिन से बीमार चल रहा था जिसकी स्थिति नाजुक होने पर दोरनापाल स्वास्थ केंद्र मे इलाज के लिए लाया गया जहाँ छात्र की स्थिति एकदम नाजुक हो गई थी जिस वजह से छात्र की अस्पताल में मौत हो गई ।

बताय जा रहा है की पोलमपल्ली बालक छात्रावास में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र खुन की कमी से एनीमिया पाई गई जिस वजह से छात्र की मौत हो गई ।
छात्र की मौत पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी ने इलाज के दौरान मौत पर सवाल उठाए एंव छात्र की मौत पर जवादारो की जाँच कर कार्यवाही करने की बात की है

छात्र बेदरे निवासी बताया जा रहा है छात्र के शव देर शाम परिजनों को सौंपा गया ।

मासूम की मौत ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है जहाँ आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए लाखो खर्च किया जाता है पर गुणवत्ता विहीन खान पान से बच्चे बीमार होते है और लगातार शिक्षा विभाग पर ऐसे सवाल खड़े होना लाजमी है ।

0
0 views

Comment