logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अपना पहला

Israel US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अपना पहला संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि "शहीदों की मौत का बदला लेंगे"। खामेनेई ने बच्चों की मौत का भी बदला लेने की बात कही है। मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि किसी की भी शहादत को भुलाया नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि स्टेट ऑफ होर्मुज को बंद रहेगा। इससे साफ है कि दुनिया के वैश्विक तेल बाजार में तेल का संकट जारी रहेगा। पिछले 15 दिनों में मिडिल-ईस्ट की इस जंग ने पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों को आसमान में पहुंचा दिया है। तेल और गैस संकट से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में मुज्तबा के इस ऐलान ने दुनिया को और अधिक चिंता में डाल दिया है।
"हम अमेरिकी बेस पर हमले करते रहेंगे"
मुज्तबा ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के सभी आर्मी बेस खाली होने चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हम हमले करते रहेंगे। मुज्तबा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं, जो नए सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते थे कि मुज्तबा खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जाए। ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद मुज्तबा की ओर से यह पहला संदेश जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी यह युद्ध थमने वाला नहीं है

0
25 views

Comment