logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति रायगढ़ 12 मार्च | भाजपा के खिलाफ सूखा नशा की खेती को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में लगातार स

प्रेस विज्ञप्ति

रायगढ़ 12 मार्च | भाजपा के खिलाफ सूखा नशा की खेती को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में लगातार सूखा नशा की खेती का खुलासा होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा आज 12 मार्च गुरुवार को दोपहर 1 बजे रायगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था ।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार के संरक्षण में जगह जगह सूखा नशा अफीम की खेती भाजपा नेताओं के द्वारा किया जा रहा है । लगातार बढ़ते हुए अफिम की खेती को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी व शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया था । इस कार्यक्रम को कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अफीम की खेती करना बंद करो, प्रदेश को नशा का कटोरा नहीं बनने देंगे, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद की गगनभेदी नारा लगाते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले ।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा बैरिकेट लगा कर भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया ।


जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने घेराव प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती किया जा रहा है । जिसका खुलासा भी लगातार हो रही है । इसी के विरोध में हमने शांति पूर्वक भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे थे । लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार हमारे कांग्रेस के जांबाज साथियों से डरकर पुलिस प्रशासन को आगे कर हमें रोकने का प्रयास किया गया । हम डरने वाले नहीं हैं । इस लड़ाई को आगे और वृहद रूप से लड़ा जाएगा ।


जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में सूखा नशा की खेती जोरों पर किया जा रहा है । और इस डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम सीमा तक पहुंच गई है । कुछ दिन पहले गैस की दाम बढ़ने से लोगों को काफी समस्या हो रही है । आने वाले दिनों में इस महंगाई के खिलाफ हम पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।


आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जिला के सभी ब्लाकों से कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


​भवदीय,
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़

1
0 views

Comment