कलेक्टर श्री सिंह ने ऐलपीजी वितरण ओर गैस एजेंसी की मॉनिटरिंग करने के लिए अनुविभाग स्तर पर जांच दल का गठन किया
*कलेक्टर श्री सिंह ने एलपीजी वितरण और गैस एजेंसी की मानिटरिंग करने के लिए अनुविभाग स्तर पर जांच दल का गठन किया*
उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज
उज्जैन 12 मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने वर्तमान में भू-राजनीतिक (Geo-Political) स्थिति के कारण एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण, गैस एजेसी की मॉनिटरिंग करने, कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकने घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग की रोक थाम के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं गैस एजेंसी की जांच के लिए जिले के सभी अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में जांच दल गठित किये हैं।
इनमें संबंधित अनुविभाग के -्अ्नु्विभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार/ नायब तहसीलदार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संबंधित क्षेत्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संबंधित क्षेत्र होंगे।
उपरोक्त जांच दल अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में कार्यवाही करने सुनिश्चित करेंगे तथा उनके माध्यम से प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी कलेक्टर श्री सिंह को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।