logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेवी महताब ने उठाई समस्या, महीनों से खराब पड़ा सब्जी मंडी का वाटर कूलर

संजय कुमार

जालौन नगर की सब्जी मंडी में लगा वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे मंडी में आने वाले व्यापारी, किसान और मजदूरों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को समाजसेवी महताब ने उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। भीषण गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है

बताया जाता है कि मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी सब्जियां बेचने के लिए आते हैं। इसके अलावा व्यापारी और मजदूर भी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। लेकिन वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को इधर-उधर पानी की तलाश करनी पड़ती है या फिर मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसे ठीक कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कहीं भी पेयजल की टंकियां या वाटर कूलर खराब नहीं रहने चाहिए और आम लोगों को पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद जालौन सब्जी मंडी में इन आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है

समाजसेवी महताब, व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े वाटर कूलर को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि मंडी में आने वाले लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी

6
1313 views

Comment