logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फाइलेरिया मरीजों को किट वितरित, सीएचसी जालौन में चला MMDP कार्यक्रम

भीम राजावत

जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में गुरुवार को MMDP मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया से ग्रस्त मरीजों को विशेष किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य फाइलेरिया रोगियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके उपचार और देखभाल में सहायता प्रदान करना है

इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को फाइलेरिया से बचाव, साफ-सफाई, नियमित दवा सेवन तथा बीमारी के सही प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी डॉक्टरों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार और उचित देखभाल से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. डी. गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता तथा फाइलेरिया इंस्पेक्टर अमित कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा सभी ने मिलकर मरीजों को किट वितरित की और उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक किया

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में फाइलेरिया के लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का लाभ उठाएं

45
4533 views

Comment