जय भगवान वर्मा को मिला एक्सीलेंस अवार्ड आफ द ईयर 2026
हरियाणा, जिला हांसी के वरिष्ठ कला अध्यापक जय भगवान वर्मा को महाराष्ट्र राज्य की कला एवं संस्कृति संस्था आर्ट बिट्स फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर का मास्टर अवार्ड (एक्सीलेंस अवार्ड ऑफ द ईयर 2026) से नवाजा गया l फाउंडेशन के संस्थापक एवं संचालक श्री संतोष पांचाल ने बताया कि उनकी संस्था गत 24 वर्षों से भारतीय कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु एक सक्षम कला मंच उपलब्ध करवाने हेतु सतत् प्रयासरत है l
चित्र, शिल्प, संगीत, नाट्य, नृत्य इन सभी क्षेत्रों के लिए यह संस्था हर साल उत्कृष्ट कलाकारों को उनकी सर्वोत्तम कलाकृतियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से सम्मानित करती है l
इसके साथ साथ जय भगवान वर्मा को जे. पी. आर्ट्स तमिलनाडु द्वारा आयोजित समस्त भारत ऑनलाइन आर्ट एक्जीबिशन एवं कॉम्पिटिशन में भाग लेने के फलस्वरुप 'बेस्ट टाइपोग्राफी पोर्ट्रेट आर्ट वर्क अवॉर्ड (सीनियर आर्टिस्ट कैटेगरी) में प्रदान किया गया l चयनित आर्ट वर्क में उन्होंने भगवान् महावीर जी का टाइपग्राफी पोर्ट्रेट प्रदर्शित किया था l यह अवार्ड इनको वर्ल्ड रिकॉर्ड लीजेंड डॉ ई. जया प्रिया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने जारी किया l
इसके साथ साथ विश्व रिकॉर्ड धारक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच की प्रस्तुति त्रैमासिक पत्रिका 'जागृति ' द्वारा वर्मा जी को उत्कृष्ट चित्रकला प्रस्तुति के लिए सम्मान पत्र जारी किया गया l इनकी कलाकृतियों का प्रकाशन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं के विशेषांकों और समाचार पत्रों में समय समय पर होता रहता है l