logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हांसी कौ मिला बङू सौगात, अब मथुरा-वृंदावन औल उज्जैन जानी हुआ आसान। हांसी में एक्सप्रेस का ठहराव हुआ शुरू।

हिसार-इंदौर एक्सप्रेस को ​विधायक विनोद भयाना ने : हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना | रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और चालक दल का पुष्प वर्षा से स्वागत ।

​हरियाणा, हांसी, 12 मार्च 2026: हांसी के नागरिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए हिसार-इंदौर एक्सप्रेस का हांसी रेलवे स्टेशन पर स्थायी ठहराव शुरू हो गया है। वीरवार को स्थानीय विधायक विनोद भयाना ने स्टेशन पहुंचकर विधिवत रूप से ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर इसे गंतव्य की ओर रवाना किया।धार्मिक यात्रा होगी सुगम और सस्ती होगी यात्रा।​इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा:डायरेक्ट कनेक्टिविटी: अब हांसी के लोगों को मथुरा, वृंदावन और महाकाल की नगरी उज्जैन जाने के लिए दिल्ली जाने या ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।
सीधी ट्रेन सेवा से यात्रियों के समय और धन, दोनों की बचत होगी।रेल मंत्री को लिखे पत्र: विधायक ने बताया कि उन्होंने कई लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखे थे, जिनके परिणाम अब मिलने लगे हैं।
ट्रेन की समय सारणी: यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। हिसार से दोपहर 1:20 बजे चलेगी और हांसी में ठहराव के बाद अगले दिन सुबह करीब 7:00 बजे इंदौर पहुँचेगी।
​जंक्शन बनेगा हांसी रेलवे स्टेशन:​विधायक ने हांसी के विकास का खाका खींचते हुए बताया कि:करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से हांसी रेलवे स्टेशन का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
मॉडल सिटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को 'मॉडल जिला' बनाने की घोषणा की है, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।
अपग्रेड: जल्द ही सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ हांसी स्टेशन एक बड़े जंक्शन के रूप में उभरेगा।।
​इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सैनी, बक्शी ठकराल, जगदीश भाटिया, अशोक ढालिया, मदन पाहवा और विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित शहर के अनेक प्रमुख नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
57 views

Comment