logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व किडनी दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


कानपुर। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के पीएमएसएसवाई सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “किडनी हेल्थ फॉर ऑल केयरिंग फॉर पीपुल एण्ड प्रोटेक्टिंग प्लेनट्स” रहा। इस थीम का उद्देश्य न केवल लोगों में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और टिकाऊ बनाना भी है।

विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रिंसिपल डॉ. संजय काला, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋचा गिरी तथा सुपरस्पेशलिटी के नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष सिंह, सीएमएस डॉ विकास कटियार, डॉ जे एस कुशवाहा द्वारा किया गया।

इस मौके पर अस्पताल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में किडनी स्वास्थ्य, स्वच्छ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा उन्हें किडनी स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी हेल्थ-रिलेटेड गुडीज़ प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, समय-समय पर जांच कराएं और किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान प्रमुख रूप से नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. समीर गोविल, डॉ युवराज गुलाटी और डॉ. सर्वम त्रिपाठी तथा यूरोलॉजी विभाग से डॉ. अनिल बैद, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. प्रखर पटेल और डॉ. मयंक गुप्ता समेत स्टॉफ मौजूद रहा।

कैसे रखें किडनी को स्वस्थ
नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. समीर गोविल ने बताया कि यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी टीम ने इस अवसर पर आम जनता से अपील की कि वे अपनी किडनी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिनको अमल में लाकर किडनी का सुरक्षित रख सकते है। उनमें प्रमुख रूप से है कि व्यक्ति प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नमक का सेवन सीमित रखें, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रित रखें, बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द की दवाइयों का अधिक प्रयोग न करें, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं, धूम्रपान और तंबाकू से बचें, यदि परिवार में किडनी रोग का इतिहास है तो समय-समय पर किडनी जांच जरूर कराएं। इन साधारण सावधानियों से किडनी रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

4
181 views

Comment