logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

(नालंदा जिला) के नगर पंचायत शरमेरा मे मजदूर अधिकारों को लेकर श्रमिकों का धरना, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

दिनांक 12 मार्च 2026 को ब्लॉक परिसर (नालंदा जिला) नगर पंचायत शरमेरा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ मजदूरी संगठन के बैनर तले मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कारीगरों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रशासन को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य मांगों में श्रमिकों को कानून के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दिलाने, सभी मजदूरों का पीएफ कटौती लागू करने, भारत सरकार द्वारा घोषित नई मजदूरी दर लागू करने, सभी मजदूरों को जीवन बीमा प्रदान करने, श्रमिकों को हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा हटाए गए मजदूरों को पुनः काम पर बहाल करने की मांग शामिल है।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ✊📰

8
610 views

Comment