logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इफ्तार पार्टी में दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल, धर्मराज पासवान हुए शामिल

खरौंधी (गढ़वा): पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर धर्मराज पासवान, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य हैं, खरौंधी से पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इफ्तार पार्टी के दौरान उपस्थित लोगों ने रोजा खोलते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में धर्मराज पासवान ने कहा की इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें, यही हमारे देश की असली पहचान है। इफ्तार पार्टी में कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे

0
198 views

Comment