logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं।

जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं- जिला प्रशासन

गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर कलेक्टर ने ली डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर


बुरहानपुर/12 मार्च, 2026/- जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक एवं आपूर्ति उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या असत्य जानकारी पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग करने पर गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जिले के घरेलू गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक कर गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अतिरिक्त अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से प्रभावित न हों और आवश्यकतानुसार सामान्य रूप से गैस सिलेण्डर की बुकिंग करते रहें।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था के रूप में इलेक्ट्रिक भट्टी एवं डीजल भट्टी या अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें।

52
5762 views

Comment