logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मासूम अभिषेक के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना सत्रवें दिन भी जारी

मासूम अभिषेक के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना 17वें दिन भी जारी
गोगामेड़ी(विनोद खन्ना)12 मार्च
मासूम अभिषेक के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोगामेड़ी पुलिस थाने के सामने 17वें दिन भी धरना निरन्तर जारी रहा।
11 वर्षीय मासूम अभिषेक शर्मा की पिछली 10 फरवरी को हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। तब से आज तक कातिलों का कोई सुराग लगाने में हनुमानगढ़ पुलिस नाकाम रही है। मासूम अभिषेक की हत्या के बाद नोहर भादरा क्षेत्र में एक व्यापक आंदोलन उठ खड़ा हुआ । गांव नेठराना, रामगढ़ व आसपास के इलाके में ग्रामीणों ने अभिषेक के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर होली और फाग का त्यौहार नहीं मनाया। इसी क्रम में मुस्लिम समाज के भाईचारे ने भी इस आन्दोलन में अपनी एकजुटता दिखाते हुए ईद के अवसर पर खुशी नहीं मानने का ऐलान किया है। इलाके की आम जनता की ऐसी अद्भुत एकजुटता का दबाव प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर भी देखने को मिला। इस सबके बावजूद हत्यारों को ढूंढने में अब तक राजस्थान पुलिस विफल रही है जिसको लेकर गोगामेड़ी पुलिस थाने के समक्ष ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। आज धरने पर बरवाली, सरदारगढ़िया, रामगढ़ गोगामेडी दीपलाना, ढीलकी, करणपुरा उज्जलवास खचवाना भरवाना मुनसरी, नथवानीया, ललाना, रामगढ़िया, पदमपुरा, चनाण, कुम्हारीया, नुआ, उज्जलवास, गुसाईयाना, नोहर, निनान, भादरा, पचारवाली, शेरडा, बीबीपुर, नलोई, सहित कई गावों से करीब 120 लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

0
102 views

Comment