logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम नगर क्षेत्र सफलता के साथ संपन्न....

आज दिनांक बारह मार्च दो हजार छब्बीस को नगर क्षेत्र के सीपीआई परिसर में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आदरणीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्री संजय कुमार कुशवाहा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र श्रीमती प्रतिभा सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नगर क्षेत्र के 22
को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, अभिभावक, बच्चे और विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्चन, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अपने स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते विस्तारपूर्वक बताया 3 वर्ष की आयु से शुरू, बाल वाटिका कक्षा एक और दो निपुण बनाने की प्रक्रिया का अंग है , सांस्कृतिक कार्यक्रम संविलियन विद्यालय नखास कोना के बच्चियों द्वारा उनकी शिक्षिका श्रीमती गार्गी अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रस्तुत हुआ। प्रेरणा गीत की प्रस्तुति संविलियन विद्यालय मुट्ठीगंज की छात्राओं द्वारा सुश्री रेनू विज द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के दो संकुल, साउथ मलाका और एलनगंज संकुल के चिन्हित पांच -पांच बच्चों को निपुण से सम्मानित किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा माला पहनाकर मोमेंटो और शिक्षण किट देकर पुरस्कृत किया गया । आशीर्वाद स्वरूप मुख्य अतिथि एडी बेसिक महोदय द्वारा शत प्रतिशत बालवाटिका में नामांकन और प्राथमिक में नामांकन पर जोर देते हुए कहा कि यदि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, चाहे तो सभी बच्चों का नामांकन हमारे पास के आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा सकता है, जिससे कि हमारे नौनिहाल, आगे शिक्षा से वंचित न हो सके खेल खेल में शिक्षा के साथ नवाचार और फिर लर्निंग बाय डूइंग के आधार पर शिक्षण कार्य करते हुए उनके अंदर कौशल विकसित करना यह उद्देश्य होना चाहिए किसी भी बच्चे के शिक्षा की प्रथम सीढ़ी बाल्यवाटिका से होकर के गुजरती है। इसको रोचक और गतिविधि आधारित बनाया जाए जिससे कि बच्चा अपने केंद्र से अपने विद्यालय से आसानी से जुड़ सकें। अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए कि वह अपने बच्चों की क्रियाकलापों को देखें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने का कष्ट करें। एआरपी मनोज पांडे द्वारा भी बाल वाटिका और निपुण
विद्यालय बनाने के विषय पर विचार प्रस्तुत किए गये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साउथ मलाका से श्रीमती रीता देवी ने भी अपनी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें अपने विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी को सहयोग प्राप्त होता है, जिससे वह आसानी से कार्य कर पाती हैं। कार्यक्रम में सभी को निपुण विद्यालय हेतु निपुण शपथ अनुरागिनी सिंह द्वारा दिलाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनुरागिनी सिंह द्वारा किया गया।

20
842 views

Comment